डबरा नगर पालिका ने स्वीकृत किए 3000 नामांतरण:अब तक बांट दिए 1000 लोगों को प्रमाण-पत्र; 40 लोगों को मिल रहे रोजाना

डबरा नगर पालिका में लंबे समय से लंबित नामांतरणों के प्रमाण पत्रों को बांटने का सिलसिला जारी है। अब तक लगभग 1000 लोगों को नामांतरण प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। डबरा नगर पालिका में राजनीतिक उठा पटक के चलते लंबे अरसे से नामांतरण प्रकरण स्वीकृत नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते नगर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक ओर तो राजस्व में नामांतरण नहीं हो रहे तो दूसरी ओर नगर पालिका में भी नामांतरण बंद थे। जिसके चलते ना तो भवन निर्माण की स्वीकृति मिल पा रही थी और ना ही बैंक आदि फाइनेंस कर रही थी। नगर परिषद की ओर से बैठक कर नामांतरणों को स्वीकृत कर दिया था। अब लगातार नामांतरण के प्रमाण पत्र प्रतिदिन लोगों को कार्यालय में बुलाकर वितरित किए जा रहे हैं। अब तक लगभग 1000 लोगों को नामांतरण प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। परिषद की ओर से करीब 3000 नामांतरण स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें बांटने का सिलसिला लगातार जारी है। इस संबंध में नामांतरण प्रमाण पत्र लेने पहुंचे राजू गुप्ता का कहना है कि मेरी नामांतरण की फाइल काफी लंबे समय से पेंडिंग थी परिषद द्वारा नामांतरण स्वीकृत किया गया है। प्रमाण पत्र मिल गया है, इससे बहुत राहत मिलेगी। नामांतरण से बैंक आदि की समस्याएं भी दूर हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी राजा का कहना है कि हमने 3000 लोगों के नामांतरण स्वीकृत किए हैं। अभी और लोगों की फाइलें भी लगी हैं, जिन्हें आगामी बैठक में स्वीकृत किया जाएगा। प्रतिदिन 35 से 40 लोगों को प्रमाण पत्र दिए जाते हैं और और सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *