विदिशा में शनिवार को ई-कॉमर्स और मॉल कंपनियों के खिलाफ को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। व्यापार और उद्योग मंडल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन बताया गया कि ई-कॉमर्स कंपनियां और मॉल बड़ी कंपनियों से बल्क में सामान खरीदकर सस्ते में बेचते हैं। इससे छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में छोटे व्यापारी खत्म होते जाएंगे। इस समस्या के समाधान के लिए सामान के अधिकतम बिक्री मूल्य की तरह न्यूनतम बिक्री मूल्य भी तय किया जाना चाहिए। ताकि, ई-कॉमर्स कंपनियां कम कीमत पर सामान बेचकर ग्राहकों को लुभा न सके। मॉल खुलने से बंद हाे रही बाजार में खरीदारी की परंपरा वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि हर छोटे शहर में मॉल खुलने की वजह से बाजार में खरीदारी की परंपरा खत्म हो रही है। दुकानदारों के व्यापार में मंदी में चल रही है। एक दुकान पर चार से पांच लोग काम करते हैं। पहले इससे 8 से 10 लोगों के परिवारों का खर्च चलता था। लेकिन, ऑनलाइन कंपनी और बड़े-बड़े मॉल आने से व्यापार चौपट हो गया है।


