दतिया विधायक का नरोत्तम मिश्रा पर निशाना:भारती बोले- पूर्व गृहमंत्री से जुड़े हैं ट्रांसपोर्ट घोटाले के तार; इनके आगे BJP की वाशिंग मशीन भी फेल

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा पत्र लिखे जाने पर दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने तीखा हमला बोला है। भारती ने वीडियो जारी कर कहा है कि बीजेपी के पास वाशिंग मशीन है पर कोई भी मशीन पूर्व गृहमंत्री के भ्रष्टाचार को नहीं धो पा रही है। उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ रहा है। इसीलिए दतिया विधानसभा की जनता ने उनको ठुकराया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बगैर जारी वीडियो में कांग्रेस विधायक भारती ने कहा है कि, परिवहन विभाग के घोटाले के सूत्र पूर्व गृह मंत्री से जुड़े हुए हैं। जिस तरह से उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए सब कुछ जानते हुए पत्र लिखा है और उसके बाद जबरन उसकी पोस्टिंग भी उनके विधानसभा क्षेत्र के बैरियर पर की गई थी। इससे साफ है कि वह इसमें शामिल हैं। भारती ने कहा कि हम जानते हैं कि पूर्व गृह मंत्री का चेहरा भ्रष्ट, बेईमान और चारित्रक पतन का है। उनके इन्हीं कामों का नतीजा है कि आज बीजेपी प्रदेश में उनको ढोने के लिए मजबूर है। हम चाहते हैं कि जो भविष्य का सपना देख रहे हैं, वे इसी तरह बीजेपी को ढोते रहे, उसके नेता बने रहें। जिससे हम सबको उनके भ्रष्टाचार उजागर करने में आसानी रहे। विधायक भारती ने कहा कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री पर भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर मामले हैं। ई-टेंडरिंग, हनी ट्रैप समेत अब परिवहन विभाग का भ्रष्टाचार भी उजागर हुआ है। इसमें जो सूत्र सामने आया है वह मुख्य रूप से सौरभ शर्मा है। यह पूर्व गृहमंत्री से जुड़ा नाम है। जिसकी अनुकम्पा नियुक्ति के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लिखा और सांठगांठ कर परिवहन विभाग में नियुक्ति कराई। उसकी नियुक्ति उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के चिरुला बैरियर पर कराई थी। मंत्री रहते वे भ्रष्टाचार करते रहे हैं। अभी उनके और भ्रष्टाचार उजागर होंगे। बीजेपी जिसके पास वाशिंग मशीन है पर कोई भी मशीन पूर्व गृहमंत्री के भ्रष्टाचार को नहीं धो पा रही है। उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ रहा है। इसीलिए दतिया विधानसभा की जनता ने उनको ठुकराया है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने पत्र जारी करते हुए किया था दावा ग्वालियर में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की नियुक्ति की अनुशंसा तत्कालीन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की थी। ये दावा आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने किया। गुरुवार रात में उन्होंने एक लेटर जारी किया। इसमें 2016 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लेटर हैड पर सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा करने का जिक्र है। साहू ने इसे लेकर 27 दिसंबर को लोकायुक्त से शिकायत की। बता दें कि सौरभ शर्मा के खिलाफ तीन एजेंसियां ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने 9 दिन तक छापे की कार्रवाई की थी। इसमें 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली थी। पूर्व मंत्री के लेटर हेड में यह लिखा आरटीआई एक्टिविस्ट साहू ने जो पत्र जारी किया है वह तत्कालीन मंत्री के द्वारा 12 अप्रैल 2016 को लिखा है। इसमें लिखा है कि सौरभ शर्मा प़ुत्र स्व. राकेश कुमार शर्मा निवासी 47 विनय नगर सेक्टर-2 ग्वालियर के पिता का डॉ. राकेश शर्मा जो कि डीआरपी लाइन चिकित्सालय में पदस्थ थे। जिनका 20 नवंबर 2015 को सेवा के दौरान निधन होने के कारण जिले में तृतीय श्रेणी के किसी भी पद पर या संगणक रिक्त पद पर योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने का अनुरोध किया है। सौरभ के घर पर ईडी ने की थी रेड 27 दिसंबर को ईडी की टीम ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के विनय नगर स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई की थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में ईडी टीम ने यहां से कुछ दस्तावेज को जब्त किया है। ईडी की टीम ने एक पिट्‌ठू बैग भरकर दस्तावेज इस घर से जब्त किए थे। इसमें सौरभ और उसकी मां का ओवरसीज बैंक में जॉइंट अकाउंट, सौरभ की मां उमा का यूनियन बैंक शब्द प्रतार आश्रम ब्रांच में बैंक लॉकर भी मिला था। यह खबर भी पढ़ें… दावा-नरोत्तम मिश्रा ने की थी सौरभ की नियुक्ति की अनुशंसा:लोकायुक्त पहुंची शिकायत; छापे में मिली थी 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी ग्वालियर में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की नियुक्ति की अनुशंसा तत्कालीन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की थी। ये दावा आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने किया। गुरुवार रात में उन्होंने एक लेटर जारी किया। इसमें 2016 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लेटर हैड पर सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा करने का जिक्र है। साहू ने इसे लेकर 27 दिसंबर को लोकायुक्त से शिकायत की।पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *