कोरबा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:20 दिन पहले ली नई गाड़ी से घर जा रहे थे, 30 फीट खाई से नीचे गिरे; दो गंभीर

कोरबा के पौड़ी उपमोडा के आगे उदयपुर घाट पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो युवकों हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वहीं बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति गंभीर हैं। चारों युवक पटना के रहने वाले थे। सभी कुसमुंडा कॉलरी में कार्यरत थे। चारों ने मिलकर 20 दिन पहले ही नई गाड़ी ली थी। इसी में सवार होकर सभी रात के वक्त पटना जा रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *