रायपुर के मेकाहारा से एक दिन का बच्चा चोरी:घण्टेभर में पुलिस ने महिला को पकड़ा, शक न हो करके बेटी को पकड़ाई थी बच्चा

रायपुर के मेकाहारा से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने घंटेभर के भीतर ही आरोपी महिला को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह बच्चों को चोरी कर बिलासपुर भागने की फिराक में थी। पुलिस को शक है कि महिला किसी बच्चा चोर गिरोह से है। इसके पहले भी वह ऐसे कांड कर चुकी है। फिलहाल पुलिस उससे इस एंगल पर पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सूचना मिली कि मेकाहारा के डिलीवरी वॉर्ड से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस अफसरों समेत थाने की टीम सक्रिय हो गई। मेकाहारा के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल गया। जिसमें एक महिला और एक लड़की नजर आई। लड़की के हाथ में बच्चा था। 2 मिनट में पकड़ने वाली थी ट्रेन मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यमन देवांगन फौरन पेट्रोलिंग टीम लेकर रेलवे स्टेशन रवाना हुए। तो वही मेकाहारा चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सीसीटीवी में महिला के भागने के रूट को फॉलो करने लगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 में आरोपी महिला अपनी बेटी के साथ बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। वह बिलासपुर की ओर भागने की फिराक में थी। आरोपी महिला रानी साहू (45) की है। ट्रेन प्लेटफार्म पर लगने वाली थी इसके पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला ने बच्चें को गोद में भी खिलाया जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने खुद के बेटे को भी मेकाहारा में एडमिट करवाया था। फिर वह लगातार अस्पताल में घूम कर बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रही थी। शुक्रवार को जब एक महिला का बच्चा हुआ तो वह उसे लाड़ प्यार के बहाने गोद में खिलाने लगी। इस दौरान महिला के घर वालों ने भी सावधानी नहीं बरती। वे नवजात बच्चें को महिला को बार बार पकड़ने दिए। इसी बात का आरोपी महिला ने फायदा उठाया। पुलिस के पूछताछ में एक एंगल ये भी आ रहा है कि महिला ने खुद के बच्चे को भी प्रयागराज में बेचा है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *