सादुलपुर में पेड़ से टकराई बोलेरो:दो युवक गंभीर घायल, गाड़ी में फंसे; क्रेन की मदद से 20 मिनट में निकाला

सादुलपुर-तारानगर सड़क मार्ग पर शनिवार शाम एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। तारानगर पुलिया के पास हुए इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 8:15 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार बुलेट पुत्र जसवंत (28) और कुलदीप पुत्र हनुमान (29) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से लगभग 20 मिनट के बचाव अभियान के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *