ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी के नाम पर ‘कामसूत्र’ प्रोग्राम:₹24,995 बुकिंग फीस रखी, पोस्टर में अश्लील फोटो-इवेंट रखे; पुलिस ने रोक लगाई

ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी के नाम से गोवा में ‘टेल्स ऑफ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन’ कैंप लगाने पर बवाल मच गया है। इसकी शुरुआत कैंप के उस पोस्टर से हुई, जिसमें सोसाइटी के फाउंडर के साथ अश्लील फोटो लगाई गई थी। यही नहीं, इसमें कई अश्लील इवेंट भी लिखे हुए थे। यह पोस्टर देखकर गोवा के एक सोशल एक्टिविस्ट ने पणजी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। आयोजकों द्वारा जारी पोस्टर पर फीस 24,995 रुपए लिखी गई है। यह पूरी राशि एडवांस में जमा करवानी होगी और यह नॉन-रिफंडेबल होगी। बुकिंग के लिए एक फोन नंबर भी दिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यक्रम न कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, फाउंडेशन ने कहा है कि गोवा में कामसूत्र जैसे विषय पर कैंप लगाने वालों का उनकी फाउंडेशन से कोई संबंध नहीं है। सबसे पहले कैंप का पोस्टर देखिए… आयोजकों ने पोस्टर में कैंप की जगह नहीं लिखी
कैंप के पोस्टर पर सबसे ऊपर भगवान श्री रजनीश फाउंडेशन नाउ इन गोवा प्रेजेंट टेल्स ऑफ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन लिखा है। गोवा में यह कैंप 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होने की बात लिखी थी। आयोजकों ने पोस्टर में कहीं भी वह जगह नहीं लिखी थी, जहां पर गोवा में कैंप करवाया जाना था। पोस्टर में आयोजक का नाम स्वामी ध्यान सुमित लिखा है और उनका पद संस्थापक ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी भगवान श्री रजनीश फाउंडेशन लिखा है। पोस्टर पर स्वामी ध्यान सुमित की फोटो भी लगी है। इसके अलावा पोस्टर पर कुछ अश्लील फोटो भी लगी हैं। कैंप की शिकायत करने वाले ने और क्या कहा… गोवा पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, कार्यक्रम पर रोक
गोवा पुलिस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि आयोजकों ने जो विज्ञापन के लिए पोस्टर जारी किया है उस संज्ञान लेते हुए उन्हें कार्यक्रम रद्द करने को कहा है। इसके अलावा आयोजकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सभी तरह के प्रमोशनल विज्ञापन हटाने को भी कहा गया है। पुलिस ने राज्य के सभी थानों को ऐसे प्रस्तावित कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। यदि आयोजक किसी भी रूप में कार्यक्रम करवाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लुधियाना ओशो फाउंडेशन की 3 अहम बातें… गोवा CM ने कहा- ऐसे कार्यक्रम नहीं होने देंगे
गोवा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी इस बारे में अपना बयान आज जारी किया है। उन्होंने कहा है कि गोवा में इस तरह की गतिविधियां नहीं करने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि इस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम पर रोक लगा दी है और भविष्य में ऐसा न हो इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है। आयोजक का एक नंबर बंद, दूसरा आउट ऑफ रीच
आयोजक स्वामी ध्यान सुमित से उनका पक्ष जानने के लिए पोस्टर पर लिखे फोन नंबर पर बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नंबर बंद आया। उसके बाद उनके व्यक्तिगत फोन नंबर पर भी बात की लेकिन वो भी आउट ऑफ नेटवर्क एरिया आया। यही नहीं उनके व्यक्तिगत नंबर पर वाट्सएप कॉल करने की कोशिश भी की लेकिन वो कनेक्ट नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *