करवरिया बंधु ने स्टेज पर गाना गाकर बांधा समां; VIDEO:बेटी की हल्दी-मेहंदी में थिरका परिवार, पूर्व सांसद ने गाया किशोर दा का गाना

प्रयागराज में बसपा से पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया की बेटी मीनाक्षी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज शादी होनी है। इससे पहले की रस्में चल रही हैं। इस दौरान जेल से पैरोल पर बाहर आए करवरिया बंधु जमकर थिरके। गाने गाकर समां बांधे। पूरे परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। शादी की रस्मों के दौरान पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया ने स्टेज पर गाया- ‘तुम हाथ पकड़ लो…दुनिया बदल सकता हूं…।’ इस बीच बड़े भाई को देखकर छोटे भाई और पूर्व विधायक उदयभान ने भी स्टेज संभाल लिया। उन्होंने ऐसा समां बांधा कि परिवार के सभी सदस्य थिरकने लगे। दरअसल, मीनाक्षी की शादी प्रयागराज में डॉ. सिद्धार्थ से तय हुई है। डॉ. सिद्धार्थ राजस्थान और जयपुर के राज्यपाल रहे कलराज मिश्रा के रिश्तेदार हैं। इस रिश्ते के पीछे कलराज मिश्रा के भतीजे हरेंद्र मिश्रा हैं, जोकि सिद्धांत के फूफा लगते हैं। सिद्धान्त के पिता संजय कुमार त्रिपाठी अंबेडकरनगर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया मौजूदा समय में नैनी की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उनके खिलाफ 1996 में पूर्व विधायक जवाहर यादव और उनके ड्राइवर की हत्या के आरोप हैं। कोर्ट ने भुक्खल महाराज के बेटे पूर्व बसपा सांसद (फूलपुर) कपिल मुनि करवरिया, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, एमएलसी सूरज भान करवरिया के अलावा परिवार के करीबी शख्स रामचंद्र त्रिपाठी को सजा सुनाई थी। तब से सभी जेल में ही थे। परिवार में शादी की वजह से करवरिया बंधु पैरोल पर बाहर आए हैं। अब करवरिया ग्रांड वेडिंग में क्या कुछ चल रहा है, दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स की आंखों देखी… आलीशान वेडिंग सेट जैसी सजावट
कल्याणी देवी मोहल्ला के करवरिया कोठी में उत्सव जैसा माहौल है। घर का कोना कोना किसी हिन्दी फिल्म के आलीशान वेडिंग सेट जैसा दिखाई पड़ रहा है। घर में रंग रोगन से लेकर फूल पर्दे और मेहमानों के लिए लगाए जाने वाले सोफे खास रंग के है। शादी की परम्पराओं को विधि विधान से निभाने में व्यस्त परिवार की महिलाएं एक-दूसरे के पैरों मे महावर लगाकर शृंगार कर रही है। विवाह गीत गाते हुए महिलाएं एक दूसरे से हंसी ठिठोली करती दिखीं। इसी बीच पूर्व विधायक उदयभान ने अपनी भाभी कल्पना करवरिया से हंसी मजाक करने का मौका नहीं गंवाया। भाभी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ लेकर हमारे कैमरे के करीब आ गए। पूर्व विधायक ने खुद दैनिक भास्कर का माइक हाथ में लेकर भाभी से सवाल जवाब किया। कल्पना देवर की हरकत से सकुचाई शरमाई से नजर आईं। माइक पर उन्होंने कुछ बोला तो नहीं, लेकिन बिना बोले ही देवर से अपनी बात नजर के इशारे में कहकर दूसरे कमरे में चली गईं। देवर भाई की इस ठिठोली को देख परिवार की दूसरी महिलाएं खिलखिलाकर हंस पड़ीं। शादी की तैयारियों को लेकर परिवार ने क्या कहा- अब पढ़िए हल्दी मेंहदी की रस्म में परिवार का मस्त मौला अंदाज…. वेडिंग नाइट्स में गुरुवार-शुक्रवार की रात हल्दी मेंहदी के रस्में निभाई गईं। सबसे पहले हल्दी की रस्म की शुरुआत पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और मां कल्पना करवरिया ने बेटी मीनाक्षी को हल्दी लगा कर की। इसके बाद चाचा उदयभान व अन्य परिवार के सदस्यों भाई भाभी एवं बहनों ने दुल्हन को हल्दी लगाकर खूब मौज मस्ती की। रस्मों के बीच संगीत के साज पर बैठे कलाकार मनोज गुप्ता ने गीतों का समा बांधा तो दुल्हन के चाचा उदयभान स्टेज पर चढ़ गए। हाथ में माइक थामकर किशोर दा का गाया हुआ गाना … ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए, कोई डोर मुझे खींचे तेरी ओर लिए जाय… इस गाने को सुनकर खुद दुल्हन मीनाक्षी खड़ी होकर चाचा के गाने का हौसला आफजाई करने को तालियां बजाने लगीं। इसके बाद दुल्हन को संबोधित कर उन्होंने गाया बिटिया रानी बनेगी दुल्हनियां, सज के आएंगे दूल्हे राजा ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया। पूर्व सांसद ने ‘मेरे जीवन साथी’ फिल्म का गाना गाया
अब स्टेज पर संगीत का समा बांधने दुल्हन मीनाक्षी के पिता पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया पहुंचे। उन्होंने हाथ मे माइक पकड़ा तो पूरा परिवार सम्मान के साथ टकटकी लगा कर स्टेज की तरफ निहारने लगा। उन्होंने ‘मेरे जीवन साथी’ फिल्म का गाना जो किशोर दा की आवाज में है…. तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा, दुनिया बदल सकता हूं मैं…. के बोल गाकर न सिर्फ परिवार को एकजुटता का संदेश दिया, बल्कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा की तरफ भी इशारा किया। ………………………
ये खबर भी पढ़ें…
जज बनने से पहले महजबीन को मार दिया;बरेली में मां बोली-बेटी ने कहा था ऑटोमैटिक कार दे दो, नहीं तो घर नहीं बचेगा मेरी बेटी जज बनना चाहती थी, मगर उसको मार डाला। वो कहते थे कि ऑटोमैटिक कार चाहिए। वैगनआर कार देने की हमारी कूवत थी। 23 नवंबर को आखिरी बार बेटी का कॉल आया, वो बहुत परेशान थी, बार-बार यहीं कहती रही कि इन लोगों को कार दे दो, तभी मेरा घर बचेगा। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *