वृद्ध माता-पिता की सेवा ही ईश्वर सेवा, वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा सहायता से वंचित न हों

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) की ओर से शनिवार को नगड़ी स्थित विहार समाज कल्याण संस्थान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाईकोर्ट के जस्टिस सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने मदर टेरेसा क्लिनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वृद्ध माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हर व्यक्ति को एक दिन इसी उम्र से गुजरना है। इसलिए उनकी सेवा करना, ईश्वर की सेवा करने के समान है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद वरीय नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रमों की नियमित चिकित्सीय जांच और निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी वरीय नागरिक तत्काल चिकित्सा सहायता से वंचित न रह जाए। उन्होंने समाज से भी वरीय नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और नैतिक उत्तरदायित्व बढ़ाने की अपील की। इस दौरान जस्टिस प्रसाद ने वृद्धाश्रम के लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ-साथ स्वेटर, चप्पल, कंबल तथा हियरिंग एड मशीन वितरित किया। उन्होंने हेसाग स्थित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से वर्चुअल संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं देखभाल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रंजना अस्थाना ने प्राधिकार की ओर से राज्यभर में वरीय नागरिकों एवं वृद्धाश्रमों के लोगों के लिए जन-जागरुकता एवं कल्याणकारी अभियान चलाया जाता है। कार्यक्रम में रांची उपायुक्त, ग्रामीण एसपी, सिविल सर्जन और विभिन्न विभागों के वरीय सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। इधर, राज्य के सभी जिले के न्यायाधीश भी अपने यहां स्थित सभी ओल्ड एज होम का दौरा किया और 500 से अधिक वरीय नागरिकों को आवश्यक सामग्री एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। मौके पर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर, डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित ओरमांझी | रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बंखेता, चुटूपालू, ओरमांझी द्वारा गिरजा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा दिन पूरी तरह एथलेटिक्स मुकाबलों के नाम रहा। शॉटपुट, डिस्क थ्रो, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ का आयोजन गिरजा इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के परिसर में हुआ, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के IQAC को-ऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार पांडेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के उप-प्राचार्य साकेत बिहारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण ठाकुरगांव | श्री विद्याकुलम विद्यालय ठाकुरगांव परिसर में शनिवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरुरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण भाजपा के युवा नेता डॉ. अनिल कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह और समाजसेवी अतिंद्र नाथ वैद्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमारी संस्था जनहित के कार्य में हमेशा सक्रिय रहती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रश्मि पाठक, पूजा कुमारी, तेजस्वी कुमारी, प्रशांत कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा। पशुपालकों के जीवन स्तर में सुधार का प्रयास होना चाहिए : कुलपति कांके | बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि अनुशासन, शालीनता, बड़ों का सम्मान और समयबद्धता जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। भारतीय संस्कृति और संस्कार हमें बचपन से इसकी सीख देते हैं। विद्यार्थियों में यह भाव सुदृढ़ करने का दायित्व शिक्षकों का है। डॉ. दुबे शनिवार को बीएयू के पशुचिकित्सा व पशुपालन महाविद्यालय के 65वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी महाविद्यालय का स्थापना दिवस संस्थान का इतिहास व इसके संस्थापकों के योगदान को याद करने और संस्था की उपलब्धियों, चुनौतियों और कमियों के सिंहावलोकन करने का एक अवसर है। इसलिए स्थापना दिवस समारोह में कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए, जिससे वे संस्था की उन्नति, समृद्धि और विकास के लिए सामूहिक रूप से संकल्प ले सकें। कुलपति ने कहा कि पीजी पाठ्यक्रम संबंधी अनुसंधान हो या वाह्य पोषित शोध, सबका उद्देश्य पशुपालकों की कठिनाइयां कम करना और उनका जीवन स्तर सुधारना होना चाहिए। उन्होंने सभी प्रयोशालाओं के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए राशि की कमी नहीं है, संबंधित इकाइयों से ठोस प्रस्ताव आने चाहिए। कुलपति ने कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों से मौजूदा चुनौतियों को अवसरों में बदलने और संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीके ठाकुर ने कहा कि पशुचिकित्सा विज्ञान पढ़ने वालों के लिए असीम करियर संभावनाएं हैं, जिनमें पैसा, संतोष और सम्मान सभी मिलता है। 240 मरीजों की जांच हुई, नि:शुल्क दवा का वितरण अनगड़ा | फ्लेयर संस्था द्वारा शनिवार को महेशपुर गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर को सेकी के सीएसआर फंड व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के रांची इकाई ने सहयोग किया। 240 रोगियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हिमोग्लोबिन की जांच कर इनके बीच नि:शुल्क दवाई का वितरण किया। स्वास्थ्य जांच डॉ. राम मनोहर मेहता, डॉ. निशा कुमारी, श्यामल चटर्जी, फ्लेयर के अजय कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, सोनी प्रभा सिन्हा ने किया। फ्लेयर संस्था अनगड़ा प्रखंड के चिलदाग, सिरका व गेतलसूद के 11 गांवों में “स्वास्थ्य और पोषण का सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम चला रही है। शिविर में नरेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, रवीन्द्र सोनार, शुभम कुमार, सीमा कुमारी, इसरत जहां व अन्य थे। सड़क निर्माण कराने की मांग नामकुम | सड़क निर्माण की मांग को लेकर अमेठिया नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा है। लोगों ने कहा कि मैक्स अस्पताल के नजदीक नितिन बंधु के घर से रामनारायण साहु के घर होते हुए प्रभावती देवी के घर तक जाने वाली कच्ची सड़क की लंबाई लगभग 1200 फीट है, उसे जल्द बनवा दिया जाए। लोगों का कहना है कि आए दिन जर्जर मार्ग होने की वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के मौसम में यह पूरा क्षेत्र नारकीय हो जाता है। घुटने भर पानी से होकर लोग पार होते हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार मुखिया, बीडीओ, अंचलाधिकारी, उपायुक्त, विधायक व सांसद को आवेदन दिया है। अपना मार्ट का होलसेल हफ्ता लौटा नगड़ी के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराते जस्टिस एसएन प्रसाद व उपायुक्त। हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया, रुद्राभिषेक व आरती हुई कोर्सों के शुल्क, चयन प्रक्रिया और भावी संभावनाओं पर दिए टिप्स भास्कर न्यूज | नामकुम नामकुम थाना परिसर में हनुमान मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यजमान के रूप में थाना प्रभारी मनोज कुमार, भाजपा नेता मनोज सिंह व पुरोहित में मुकेश भास्कर मौजूद थे। इस अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। समस्त देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इसके अलावा हवन व आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में खीर भोग का वितरण किया गया। मौके पर नामकुम के पूर्व थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद, देवेन्द्र सिंह, धमेन्द्र सिंह सहित थाना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। रांची | 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक अपनामार्ट का होलसेल हफ्ता शहर में लौट रहा है और इस बार डिस्काउंट पहले से जबरदस्त हैं। रांची में सर्दियों की खरीदारी का यह चरम समय है। ड्राई फ्रूट, घी, शहद, च्यवनप्राश, हॉट सूप और अन्य विंटर-एसेंशियल्स जैसे महंगे आइटमों पर 50% से अधिक की छूट दी जा रही है। अपनामार्ट ने इस बार बड़े पैक, फैमिली-सेवर कॉम्बो और सीजनल हेल्थ प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त लाभ भी जोड़ा है, ताकि ग्राहक महीने भर का स्टॉक एक ही बार में सबसे कम दामों पर खरीद सकें। साथ ही राइस मेला में बासमती, मिनिकेट जैसी लोकप्रिय वैरायटी थोक रेट पर उपलब्ध होंगी, जिससे चावल की बड़ी खपत वाले परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। कांके, बरियातू, हरमू और रातू रोड सहित रांची के प्रमुख इलाकों के अपनामार्ट स्टोर्स सज चुके हैं, जहां अलग-अलग कैटेगरी के लिए विशेष होलसेल जोन बनाए गए हैं। 10-मिनट ऑनलाइन डिलीवरी के लिए अतिरिक्त स्टाफ और उन्नत रूटिंग तैयार की गई है, ताकि खरीदारों को तेजी से डिलीवरी मिल सके। रांची | रांची में बढ़ती ठंड को देखते हुए न्यू फ्रेश स्टॉक के साथ वुलेन गारमेंट ऑसवाल कलेक्शन सेल रांची के तिवारी बेचर पेट्रोल पंप, राजेंद्र चौक, रांची में बिक्री के लिए लगाया लगाया है, जिसमें भारी मात्रा में वुलेन गारमेंट्स डायरेक्टर वुलने फैक्ट्री से आप तक एक्सपोर्ट क्वालिटी की एक शानदार रेंज के साथ बिक्री किया जा रहा है। इसमें 100 प्रतिशत जेनविन सेल है, जिसमें बड़े से बड़े ब्रांड्स के वुलन गारमेंट्स बिक्री किए जाएंगे। वुलेन गारमेंट्स की फुल वेराइटी के साथ लेडीज वेयर, मेंस वेयर और किड्स गारमेंट्स के हजारों आइटम उपलब्ध है। रांची | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रमुख आरसी गोयल के द्वारा किया गया। गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने कम ब्याज दर और आकर्षक रिटेल उत्पादों के लिए जाना जाता है। गृह ऋण , वाहन ऋण , गोल्ड लोन या अन्य मॉर्टगेज लोन के लिए जरूरत के हिसाब से सभी लोगों के लिए उत्कृष्ट उत्पाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पेश किए हैं। इसके पश्चात ग्राहकों की शंकाओं का समाधान बैंक के तरफ से किया गया। बैंक के तरफ से अपने अन्य उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके पश्चात बैंक के विभिन्न जमा उत्पादों यथा सेंट व्यवसाय, सेंट सैलरी और सेंट क्वीन आदि के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर क्राइम, री-केवाईसी और डीफ अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई। रांची | रांची के होटल कोर्टयार्ड में प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने भव्य ज्वेलरी एग्जिबिशन की शुक्रवार से ही शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष प्रदर्शनी में तनिष्क के नवीनतम गोल्ड क्लेक्शंस को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। एग्जिबीशन में पारंपरिक आभूषणों से लेकर शादी के लिए आधुनिक डिजाइनर ज्वेलरी तक का शानदार संग्रह पेश किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस बार एग्जीबिशन में शादी–समारोह के लिए खास ब्राइडल कलेक्शन, हल्के वजन के डेली-वियर सेट्स, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल एडिशन ज्वेलरी और कुंदन ज्वेलरी को शामिल किया गया है। तनिष्क के रीजनल मैनेजर मणि शंकर सेनगुप्ता ने बताया कि रांची जैसे उभरते हुए शहर में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह प्रदर्शनी लगाई गई है। यह एक्जीबिशन 30 नवंबर तक है। मौके पर तनिष्क ज्वेलरी की एरिया बिजनेस मैनेजर सागरिका हाजरा, मर्चेंडाइजिंग ग्रुप प्रमुख हरिंद्रनाथ और रीजनल बिजनेस मैनेजर मोनी शंकर सेनगुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। रांची में न्यू फ्रेश स्टॉक के साथ वुलेन गारमेंट ऑसवाल कलेक्शन सेल सेंट्रल बैंक का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम होटल कोर्टयार्ड में तनिष्क ज्वेलरी का एग्जिबिशन, ग्राहकों में दिखा जोरदार उत्साह बिजनेस बज ओरमांझी | कलकत्ता पब्लिक स्कूल परिसर स्थित सभागार में शनिवार को भव्य करियर फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चला। इसमें देश के एक दर्जन से अधिक नामी विश्वविद्यालयों ने अपने स्टॉल लगाए। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, इक्फाई यूनिवर्सिटी झारखंड, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली, सीजीसी लैंड्रन, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ओड़िशा, केएल यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश, एमएम यूनिवर्सिटी अंबाला सहित अन्य संस्थानों ने छात्रों को विविध क्षेत्रों में उपलब्ध उच्च अध्ययन विकल्पों की जानकारी दी। छात्रों ने विभिन्न कोर्सों के शुल्क, चयन प्रक्रिया और भावी संभावनाओं को लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। करियर फेयर में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, विकास विद्यालय नेवरी व कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, सिकिदिरी के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल की प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश मिश्र व शैक्षणिक सलाहकार त्रिभुवन प्रसाद झा ने बताया कि करियर फेयर का उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना है। पशुचिकित्सा महाविद्यालय का 65वां स्थापना दिवस मनाया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *