अग्रवाल समाज का जिला महिला अधिवेशन आयोजित:नाटक के माध्यम से समाज सुधार और कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश

अग्रवाल समाज का जिला महिला अधिवेशन करौली के एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। होली खिड़कियां बाहर स्थित मैरिज होम में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह और अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा हुई। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न कुरीतियों पर आधारित नाटिका पेश कर समाज सुधार का संदेश दिया। अग्रवाल महिला समाज जिला अध्यक्ष अंजू सिंघल ने बताया कि अग्रवाल महिला समाज का जिला अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने और जागरूकता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने विभिन्न कुरीतियों पर आधारित नाटक के माध्यम से समाज सुधार का संदेश दिया है। इस दौरान महिलाओं ने प्री वेडिंग शूट समाज के लिए अभिशाप, समाज में बढ़ते तलाक समाज के लिए अभिशाप, मृतक पर शाल उड़ाने की परंपरा को हटाने, मृत्यु भोज पर रिश्तेदारों को दी जाने वाली विदा पर रोक लगाने, शादियों में पुरुष कोरियोग्राफर बुलाने से होने वाली हानियां, शादियों में पुरुषों द्वारा मेहंदी लगाने के दुष्परिणाम के बारे में बताया। इसके साथ उतना ही लो थाली में की व्यर्थ न जाए नाली में, लड़के और लड़कियों के विवाह देरी से करने के दुष्परिणाम, शादी विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने, प्लास्टिक और डिस्पोजल के उपयोग से भोजन शरीर के लिए हानिकारक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर महिलाओं ने नाटक के माध्यम से समाज सुधार करने का संदेश दिया। इस दौरान विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के प्रहलाद सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में करौली इकाई अध्यक्ष बृजलाल गुप्ता, महामंत्री मुकेश गुप्ता, विमल बंसल, राजेश बजाज, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश बंसल, जगदीश जिंदल, दीनदयाल का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *