जबलपुर में पलटी तेज रफ्तार एसयूवी:शक्ति नगर में हुआ हादसा, पुलिस को नहीं मिली हादसे की सूचना

जबलपुर में तेज रफ्तार कारों का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात विजय नगर में शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रोंद दिया था। देर रात शक्ति नगर सैनिक सोसाइटी रोड पर भी एक तेज रफ्तार एसयूवी कार बेकाबू होकर पलट गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के दौरान जब तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में एसयूवी कार क्रमांक एमपी 20 टी 2258 बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। कार में कितने लोग सवार थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस मामले की जानकारी लेने के लिए जब गढ़ा पुलिस से संपर्क किया गया, तो पुलिस ने दुर्घटना की सूचना होने से इनकार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *