कपूरथला में स्टेशन मास्टर से लूटपाट:बाइक सवारों ने कनपटी लगाया तमंचा, मारपीट की, छीन ले गए मोबाइल-पर्स और सामान

कपूरथला में RCF के नजदीक स्थित पाजियां रेलवे स्टेशन से ड्यूटी से लौट रहे स्टेशन मास्टर से 4 बाइक सवार बदमाशों ने गन पॉइंट पर मोबाइल, पर्स तथा किटबैग लूट लिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद मामले की जांच की जा रही है। कपूरथला के पाजियां रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर रामसेवक पॉल निवासी RCF कॉलोनी ने बताया कि देर रात करीब 9:15 बजे वह पाजियां स्टेशन से अपनी ड्यूटी खत्म कर प्लैटिना बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह खैहरा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो एक बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल रख दिया और डराकर उनका किटबैग, पर्स तथा मोबाइल लूट कर ले गए। ड्यूटी का सामान भी ले गए बदमाश स्टेशन मास्टर ने बताया कि उनके पर्स में आईडी कार्ड, 2 ATM कार्ड, लगभग 700 रूपए और कई जरूरी दस्तावेज थे। वहीं किटबैग में उनकी ड्यूटी ड्रेस और अन्य कीमती सामान था। DSP सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हुसैनपुर चौकी इंचार्ज ASI पूरनचंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *