जगराओं में बंबीहा गैंग का मेंबर गिरफ्तार:​​​​​​​पिस्टल और कारतूस बरामद, चार साल पहले खरीदा था, देने जा रहा था वारदात को अंजाम

जगराओं में सीआईए स्टाफ ने बंबीहा गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब आरोपी जेब में पिस्टल और कारतूस लेकर सड़क पर घूम रहा था। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी की पहचान वरिंदरपाल सिंह गग्गा निवासी गांव चक्कर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान मलक चौक में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अवैध पिस्टल जेब में रखकर ट्रक दशमेश नगर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पैदल जा रहा है और अपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। 35 हजार में खरीदी थी पिस्टल बंबीहा गैंग के पकड़े मेंबर को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड दौरान पुलिस को आरोपी से और अन्य आरोपियों के बारे में सुराग मिल सकते है। जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल करीब चार साल पहले 35 हजार खरीदा था। क्योंकि बंबीहा गैंग के साथ जुड़ा होने के कारण उसकी दुश्मनी बहुत बढ़ चुकी थी। आरोपी पर एक नशा तस्करी के मामले के अलावा हत्या की कोशिश व असला एक्ट के कुल 5 केस पहले दर्ज हो चुके हैं। यह उस पर 6वां मामला दर्ज हुआ है। हाथ पर बनाया दविंदर बंबीहा का टैटू एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहला मामला 2014 में दर्ज हुआ था। उसके बाद आरोपी पर हर साल हत्या की कोशिश का मामला दर्ज होता गया। 2019 में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। उस दौरान आरोपी की जेल में ही बंबीहा गैंग के साथ तालमेल हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपने हाथों पर दविंदर बंबीहा टैटू बना लिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी चार साल पहले जेल से बाहर निकला था। उसके बाद आरोपी क्या करता था और कहा पर रहा इस सबंधी पूछताछ की जानी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *