सागर में बीच विवाद स्कूटी निकली तो लगा दी आग:युवक को डंडे से पीटा, टंकी खोलकर पेट्रोल गिराया; आरोपी भी घायल

सागर के देवरी में पारिवारिक विवाद के दौरान रास्ते से गुजर रहे एक युवक की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना सुभाष वार्ड की है, जहां शनिवार रात करीब 9 बजे यह वारदात हुई। आरोपी ने पहले युवक पर डंडे से हमला कर उसे घायल किया। जब युवक जान बचाकर भागा, तो आरोपी ने उसकी स्कूटी की टंकी खोलकर माचिस से आग लगा दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी ओम गुप्ता निवासी सुभाष वार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपनी स्कूटी (क्रमांक एमपी 15 एमवी 1394) से डेकोरेशन का काम करने के लिए वार्ड में ही जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपी प्रदीप मिश्रा अपने बड़े भाई रामू मिश्रा और उनके परिवार वालों के साथ विवाद कर रहा था। सड़क पर हो रहा था विवाद, निकलने पर पीटा
आरोपी प्रदीप आम रोड पर लकड़ी से मारपीट कर रहा था और एक बाइक को सड़क पर डालकर तोड़फोड़ कर रहा था। जब ओम वहां से निकला तो प्रदीप गालीगलौज करने लगा। उसने कहा कि “यहां से क्यों निकल रहा है” और लकड़ी से हमला कर दिया। हाथ में डंडा लगने से ओम जमीन पर गिर गया। जब आरोपी ने दोबारा डंडा मारा तो वह जान बचाकर भाग गया। टंकी का ढक्कन खोलकर लगा दी आग
इसी दौरान प्रदीप ने ओम की स्कूटी में तोड़फोड़ की और टंकी का ढक्कन खोलकर पेट्रोल नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने अपनी जेब से माचिस निकाली और स्कूटी में आग लगा दी। घटना को देखकर ओम ने अपने परिवार वालों को सूचना दी, जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी भी है घायल, पुलिस कर रही जांच
देवरी थाना प्रभारी टीआई गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। विवाद के दौरान हुई मारपीट में आरोपी प्रदीप मिश्रा भी घायल हुआ है। मामले में देवरी पुलिस विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *