छिंदवाड़ा में 100 प्रतिशत काम करने पर BLO को इनाम:15 बीएलओ और 2 पटवारी परिवार सहित करेंगे व्हाइट टाइगर सफारी

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशासन ने अनोखा इनाम दिया है। एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने शत-प्रतिशत काम पूरा करने वाले 15 बीएलओ और 2 पटवारियों को परिवार सहित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की यात्रा पर भेजा है। इनका चयन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया गया है। 25 नवंबर तक पूरा करना था टारगेट
एसडीएम धुर्वे ने बीएलओ की पहली बैठक में घोषणा की थी कि जो भी बीएलओ 25 नवंबर 2025 से पहले अपना शत-प्रतिशत SIR कार्य पूरा कर देगा, उसे परिवार सहित व्हाइट टाइगर सफारी भेजा जाएगा। निर्धारित समय सीमा तक 51 बीएलओ ने टारगेट पूरा कर लिया था। इनमें से 15 बीएलओ का चयन 27 नवंबर को लॉटरी सिस्टम से किया गया। इन 15 बीएलओ का लॉटरी से हुआ चयन 2 पटवारी भी जाएंगे सफारी
अपने-अपने हल्के के सभी मतदान केंद्रों पर 100% SIR कार्य पूरा करने पर दो पटवारियों- राजकुमार मरकाम और सुश्री रोशनी चौरे को भी सफारी भ्रमण के लिए चुना गया है। मैहर में दर्शन, फिर सफारी का लुत्फ
रवाना हुए सभी कर्मचारी मैहर में रात्रि विश्राम करेंगे। आज सुबह मां शारदा के दर्शन करके वे मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के लिए प्रस्थान करेंगे। रवानगी के समय तहसीलदार सृष्टि डेहरिया, नायब तहसीलदार श्रीकांत भूरिया और बीआरसी विनोद वर्मा मौजूद रहे। ‘आगे भी जारी रहेगी पहल’
एसडीएम धुर्वे ने कहा कि कर्मचारियों में उत्साह बढ़ाने और समयबद्ध कार्य की प्रेरणा देने के लिए यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *