सागर| कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम का रविवार को महाराणा प्रताप प्रतिमा, विजय टॉकीज चौराहे पर होगा। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता चैतन्य कृष्ण पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के आयोजक सिंटू कटारे ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और सेवादल प्रदेश महा सचिव विजय साहू मौजूद रहेंगे।


