युवक की सरेराह हत्या का मुख्य आरोपी हिरासत में

सागर| शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुरा वार्ड में युवक की सरेराह बेसवॉल के डंडे व रॉड, लाठी से पीट-पीटकर हत्या के मुख्य आरोपी तुलसी प्रजापति को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस ने तुलसी समेत अन्य 7-8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक 40 वर्षीय सुशील चौबे निगरानशुदा अपराधी था। उसके खिलाफ शहर के थानों में कई अपराध दर्ज हैं। वारदात 25 नवंबर की रात की है। 27 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि वीडियो के आधार पर कुछ संदेहियों से पूछताछ चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *