सागर| बंडा थाना क्षेत्र में युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और एडिट कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने शनिवार को थाने में शिकायत की। 25 वर्षीय युवती ने बताया कि मेरे नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है। आईडी पर मेरी फोटो एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल की गई है। फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।


