पिंडवाडा हाइवे पर हादसे में घायल बच्चे की मौत:बेकरिया में ट्रेलर ने टैंपो को मारी थी टक्कर, मृतकों की संख्या हुई 6

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर एक दिन पहले शुक्रवार को ट्रेलर के टैंपो को टक्कर मारने की दुर्घटना में घायल बच्चे की आज मौत हो गई। बच्चे का एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हादसा नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के बीच मालवा का चौरा पुलिया के पास हुआ था। हादसे में अब कुल 6 मौत हो चुकी है। घायल बच्चे सालरिया बेकरिया निवासी सुरेश (11) पुत्र मंशाराम गरासिया की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। बेकरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। हादसे के बाद आज गोगुंदा टोल पर नाकाबंदी करके करीब 40 से ज्यादा तीन पहिया वाहन और जीप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किए। आरटीओ ने की टीमों ने गोगुंदा टोल नाके पर मौजूद रहकर यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि इसी हाइवे पर मालवा का चौरा पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर भी हादसा हुआ जिसमें पांच जनों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए थे। ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से वह टैंपो से जाकर भिड़ गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शुक्रवार को ही पुष्पा (40) पत्नी सोहनलाल गरासिया निवासी सालरिया गांव कोटड़ा, मंजूबाई (25) पत्नी सोमाराम गरासिया निवासी उपलवास, कस्तुबाई(45) पत्नी खुमाजी गरासिया, ममता(22) पत्नी गोमाराम गरासिया निवासी गाडलिया और ममता के बेटे टुमाराम (2) की मौत हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *