नागौर नगरपरिषद ने हटाए अतिक्रमण पुराने:अस्पताल के पास सड़क के दोनों ओर बनेगी इंटरलॉक सड़क

नागौर नगर परिषद ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद क्षेत्र में सभी सड़कों पर अनावश्यक अतिक्रमण और अवैध रूप से रखे हुए सामान को नगर परिषद ने जब्त कर लिया। आयुक्त रामरतन चौधरी ने बताया कि नागौर शहर में आमजन की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि जगह-जगह पर अतिक्रमण और सड़क पर सामान रखने की वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज प्रमुख सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कोतवाली पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। आयुक्त रामरतन चौधरी ने बताया कि नगर परिषद की टीम ने पुराना अस्पताल, नकास गेट, शिवबाड़ी, किले की ढाल, गांधी चौक और दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क पर रखे अवैध सामान काे जब्त किया गया है और संबंधित व्यक्ति को जब्त सामान की रसीद दी गई। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे गए हैं। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 8 दुकानदारों के चालान काटे गए। नगर परिषद के अभियान के दौरान पुराने अस्पताल के पास जेसीबी से पक्के अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। बीकानेर फाटक संख्या सी-61 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा होने वाला है, इसलिए यहां सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम किया जाएगा। जेसीबी से पक्के अतिक्रमण को तोड़कर अतिक्रमी से जुर्माने की राशि वसूली गई। गौरतलब है कि नागौर शहर की मुख्य सड़कों से सामान हटाने के लिए नगरपरिषद के कर्मचारी और कोतवाली पुलिसकर्मी पिछले 3 दिन से समझाइश कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *