कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियां:महवा और मंडावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की घोषणा, 51-51 कार्यकर्ताओं को बनाया पदाधिकारी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने महवा विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा और मंडावर की कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 51-51 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। महवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दिनेश पाटोली को अध्यक्ष, रामेश्वर सैनी को संगठन महामंत्री, नंदकिशोर शर्मा, कैप्टन भरत सिंह गुर्जर, राधेश्याम जाटव, चंदूलाल मीना पहलवान, राजाराम सैनी, हरिप्रसाद मीणा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, शिवहरी अधाना, लवली तिवारी व हाकिम सिंह जाटव को उपाध्यक्ष, महेश सैनी, शिवचरण मीणा, मोहसिन कुरैशी, बबलू ठेकेदार, हुकम नावरिया, हरिमोहन शर्मा, प्रेम सिंह गुर्जर, अतर सिंह गुर्जर, लखन देवी मीणा व चतर सिंह मीणा को महासचिव, कैलाश चंद्र रावत को कोषाध्यक्ष, मोरमुकुट सिंह राजपूत, अजय शर्मा, दयाराम कोली, हेमंत कुमार देशवाल, शाहरुख खान, बाबूलाल मीणा, रमन गुर्जर, किशन सैनी, रामू बैरवा व सीमा अग्रवाल को सचिव, प्रीतम चंद सैनी व रामवीर गुर्जर को प्रवक्ता, नरेश शर्मा और मनीषा मीना को सोशल मीडिया प्रभारी के अलावा 15 सदस्य बनाए गए हैं। मंडावर ब्लॉक में इन्हें बनाया पदाधिकारी इसी प्रकार मंडावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में रामहरि मीणा को अध्यक्ष, अशोक बैरवा को संगठन महामंत्री, जगदीश राजपूत, कालू सिंह राठौड़, जगन सैनी, अंगद मीना, रामेश्वर शर्मा, गुड्डी देवी मीणा, संदीप गौड, तोताराम गुर्जर, शंभू दयाल मीणा व शिवप्रसाद बैरवा को उपाध्यक्ष, बबली राम सैनी, अंकिता देवी मीणा, मुरारी लाल मीणा, मोतीलाल सैनी, हरिओम मीना, लेखराम मीणा, राजेश नवारिया, जुमरत खान, कृपाशंकर शर्मा व उम्मीद प्रजापत को महासचिव, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुमेर सिंह, संतोष प्रजापत, केशव राजपूत, लाली देवी बैरवा, सीताराम महावर, रामकिशोर प्रजापत, विशंभर बैरवा, सियाराम मीणा, दयाराम मीणा, राजेश देवी सैनी को सचिव, राधेश्याम सैनी और दिनेश कुमार को प्रवक्ता, धारा सिंह मीणा एवं विनोद कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी समेत 15 सदस्य बनाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *