तीन दिवसीय हॉकी लीग सिक्स ए साइड का शुभारंभ:भरतपुर, करौली, मुरैना सहित 6 टीम ले रही लीग में भाग

जिला हॉकी संघ की ओर से शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम पर तीन दिवसीय हॉकी लीग सिक्स ए साइड का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भरतपुर, करौली, मुरैना, सहित 6 टीम में भाग ले रही हैं। हॉकी लीग के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि जिला यातायात प्रभारी टीनू सोगरवाल ने कहा कि खिलाड़ी खेलों में बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कई उदाहरण के माध्यम से बताया कि आप यदि अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन रखते हैं तो खेलों में भी बेहतर भविष्य का निर्धारण किया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों की पालना करें। उन्होंने कहा कि आपका जीवन और राष्ट्र की धरोहर है इसलिए यातायात नियमों को अपने जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि युवा नेता विवेक सिंह बोहरा, डॉ. मनोज त्यागी और जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि इस आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य यह है कि एक बार फिर धौलपुर हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए धौलपुर के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करें। प्रतियोगिता में भरतपुर, करौली, मुरैना सहित 6 टीम में भाग ले रही हैं। इस अवसर पर वीर शैलेंद्र सिंह राणा अनूप अस्थान शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा, विजय शर्मा, विजय दिवाकर, भूपेंद्र राना, मोहम्मद जाकिर हुसैन ,विजय श्रीवास्तव, संदीप राणा, रश्मि राव, अजय बघेल, गुलफान खान, राजू ख़ान, संदीप राना, गुरमीत मान, योगेश थापा, आदित्य, अंकित त्यागी, अंशुल, सूरज, अमन, शिवम, चिराग शर्मा व मुकेश त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला हॉकी संघ के सचिव रनवीर सिंह परमार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *