रतलाम में जमीन विवाद में भांजे की हत्या:खेत से लौट रहे मामा पर किया था हमला, बचाव में सिर पर पत्थर मारा; मर्डर का केस दर्ज

रतलाम के जावरा स्थित धतरावदा गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद में मामा ने भांजे की पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की है। पहले भांजे ने मामा पर हमला किया था, जिसके बाद हुए संघर्ष में मामा ने भांजे के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मामा भी गंभीर घायल है, जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जावरा के रिंगनोद थाना अंतर्गत असावती चौकी के धतरावदा गांव की है। गांव में रहने वाले बद्री उर्फ समरथ पाटीदार (35) शनिवार शाम करीब 5.30 से 6.30 बजे के बीच अपनी पत्नी के साथ खेत से आ रहे थे। रास्ते में उनके भांजे अमृतराम पाटीदार (30) ने पीछे से पत्थर से हमला कर दिया। गुत्थमगुत्था हुए, मामा ने जमीन पर पटककर मारा पत्थर
हमले के बाद समरथ ने अपना बचाव किया। इस दौरान दोनों आपस में गुत्थमगुत्था होकर उलझ गए। समरथ ने भांजे अमृतराम पाटीदार को नीचे जमीन पर पटका और पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से अमृतराम की मौके पर ही मौत हो गई। रात में पहुंची पुलिस, घायल मामा रेफर
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, रिंगनोद थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद और असावती चौकी प्रभारी शरीफ खान बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर रात करीब 9 बजे जावरा सरकारी अस्पताल भेजा, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। वहीं घायल मामा समरथ को जावरा में प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार देर रात रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मां के हिस्से की जमीन मांग रहा था भांजा
पुलिस के अनुसार मृतक अमृतराम अविवाहित था और अकेला रहता था। उसकी मां किसी अन्य के साथ रहती है। वह अपनी मां के हिस्से की जमीन मामा से मांग रहा था। इसको लेकर काफी समय से दोनों में विवाद भी चला आ रहा था। कोर्ट में चल रहा है केस
जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि मामा समरथ पाटीदार व भांजे अमृतराम में पुश्तैनी जमीन विवाद है और कोर्ट में भी केस चल रहा है। उन्होंने कहा, “प्राथमिक जांच में सामने आया है कि खेत से आते समय पहले भांजे ने हमला किया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। विवाद में मामा ने पटककर भांजे के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामा को भी सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।” हत्या का मामला दर्ज
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन संबंधी विवाद सामने आया है। हत्या का केस दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *