पवित्र नगरी अमरकंटक 2024 विकास के दृष्टिकोण से उपलब्धियों भरा रहा
अधिक विकास की संभावना बढ़ी
अमरकंटक। मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक के लिए 2024 का वर्ष उल्लेखनीय तो रहा ही पर्यटक तीर्थ यात्रियों के लिए अनेकों सौगात लेकर आया था इस दौरान कई विकास कार्य पर्यटक आकर्षण के लिए हुए किए गए इससे पर्यटक तीर्थ यात्री अमरकंटक नगर में भारी तादाद में आएंगे उनको आकर्षित किए जाने के लिए कई कार्य हुए हैं मध्य प्रदेश एवं केंद्र की सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य किए हैं और साथ ही निरंतर चल भी रहे हैं सोनमुड़ा 73 लाख रुपया की लागत से एवं कपिलधारा में 78 लख रुपए की लागत से प्राकृतिक सौंदर्यता की मनोहारी छवि को देखने के लिए ग्लास व्यू प्वाइंट का निर्माण किया गया है इससे पर्यटक तथा तीर्थ यात्री प्राकृतिक सौंदर्यता को बहुत करीब से देख सकेगे।इसी तरह रामघाट के दक्षिणी तट में घाट का विकास किया गया है तथा विद्युत व्यवस्था मनोहरी दर्शन के लिए लगाया गया है ।रामघाट के उत्तर एवं दक्षिण तट को जोड़ने वाला झूला पुल का निर्माण कार्य कार्य 10 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम प्रसाद योजना के तहत निर्माण चल रहा है जो कि फरवरी मध्य तक में पूरा हो जाएगा यह पर्यटक यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा ।इसी तरह प्रसाद योजना के तहत पतित पावनी मां नर्मदा जी की उद्गम स्थल मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण के तहत विकास कार्य अनवरत चल रहा है । पर्यटक तीर्थ यात्रियों के आकर्षित करने के उद्देश्य से पावन सलिला नर्मदा नदी के पुष्कर बांध से लगे मेकल पार्क में सतपुड़ा एडवेंचर क्लब का गत दिनों भव्य उद्घाटन हुआ है इससे सैलानी और भी लाभान्वित होंगे नगर में विभिन्न जगहों पर पर्यटन विकास निगम द्वारा सुलभ शौचालय बनाया गया है इसी तरह लोक निर्माण विभाग परिसर में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए आवास हेतु भवन निर्माण किया गया है इसी तरह मेला ग्राउंड में मध्य वर्गीय यात्रियों के लिए आवास भवन निर्माण कराया गया है तथा कार्यक्रम हेतु विशाल ट्यूबलर स्ट्रक्चर का निर्माण का निर्माण किया गया है फिलहाल सोनमुड़ा में ग्लास व्यू पॉइंट का कुछ निर्माण शेष है वह भी 15 जनवरी तक पूर्ण कर दिया जाएगा जिसे पर्यटक यात्रियो के लिए खोल दिया जाएगा ताकि पर्यटक यात्री प्राकृतिक सौंदर्यता तथा हरीतिमा की वादियो को बहुत ही करीब से देख सकेंगे । कपिलधारा में ग्लास व्यू प्वाइंट का निर्माण पूरा हो गया है पर्यटक यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है । यहां से पर्यटक तीर्थ यात्री श्रद्धालु गण नर्मदा जलप्रपात का सौंदर्य दर्शन कर रहे हैं।
अमरकंटक के नागरिकों एवं पर्यटक तीर्थ यात्रियों ने कहा है कि ने कहा है कि आने वाले सैलानियों पर्यटक तीर्थ यात्रियों के लिए अब सोनमुड़ा से शुरू होकर माई बगिया तथा धरम पानी तक रोपवे का निर्माण प्राकृतिक सौंदर्यता मनोरम घाटी को देखने हेतु निर्माण किया जाना चाहिए तथा इसी तरह कपिलधारा दूध धारा एवं पंचधारा तक रोपवे का निर्माण सरकार कराए तो पर्यटक तीर्थ यात्री और ज्यादा प्रकृति से तारतम्य जोड़ पाएंगे इसी तरह अनेकों पर्यटक तीर्थ यात्रियों ने कहा है कि अमरकंटक को खजुराहो चित्रकूट एवं मैहर से हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाना चाहिए।


