एसपी के निर्देश पर परसवार मोड पर बनवाया गया ब्रेकर

एसपी के निर्देश पर परसवार मोड पर बनवाया गया ब्रेकर
अनूपपुर।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर चचाई मार्ग पर परसवार के पास प्लास्टिक ब्रेकर लगवाया गया, जिससे वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके। ज्ञातव्य है कि 19 नवंबर को इसी स्थान पर नो एंट्री में खड़ी गाड़ी से टकराने से तीन मोटर साइकिल सवार लोगों की मृत्यु हो गई थी, माह दिसंबर में पुनः एक्सीडेंट हुआ, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए, और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा परससवार मोड पर वाहन चालकों को सचेत करने के उद्देश्य सांकेतिक बोर्ड लगवाया गया है तथा आज वाहनों की गति नियंत्रित करने हेतु ब्रेकर बनवाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *