हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम जारी:ताबो में न्यूनतम तापमान -7.0 सेल्सियस दर्ज, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। नवंबर माह में प्रदेश में सामान्य से 94 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश में किसी भी स्थान पर वर्षा या बर्फबारी नहीं हुई। लेकिन प्रदेश में इसके बावजूद भी कड़ाके की सूखी ठंड लोगो को सत्ता रही है। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बिलासपुर जिले के भाखड़ा बांध क्षेत्र और मंडी जिले की बल्ह घाटी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में रात और सुबह के समय दृश्यता (विजिबलिटी) कम रहने की संभावना है।शेष जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है और वहां कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है। वहीं प्रदेश में ऊपरी पर्वतीय इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह ताबो में न्यूनतम तापमान -7.0°C दर्ज किया गया, जो पूरे हिमाचल में सबसे कम रहा। केलांग में -1.4°C, कल्पा में 1.2°C, मनाली में 1.9°C, सोलन में 4.0°C, मंडी में 4.6°C, कांगड़ा में 5.3°C और शिमला में 7.0°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।वर्तमान में, ताबो, केलांग, कल्पा और मनाली चार प्रमुख स्टेशन हैं जहां तापमान 5°C से कम दर्ज किया गया। कई स्टेशनों में पारा शून्य कई ग्रामीण स्टेशनों में भी पारा शून्य के आसपास पहुंच गया है। विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊपरी इलाकों जैसे रोहतांग, कुंजुम, बारालाचा और स्पीति घाटी में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अतिरिक्त, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की ऊंची चोटियों सहित मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा या हिमपात की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *