सट्टा पर्ची काटते दो आरोपी धराए, प्रकरण पंजीबद्ध
रामनगर। 04 जनवरी 2025 को मुखबिर द्वारा दी गई कि एक व्यक्ति राजनगर बस स्टैण्ड पर लोगो से रुपए पैसे का दाँव लगाकर अंकों की सट्टा पर्ची लिख रहा है जो सूचना पर आरोपी प्रशांत बेहरा पिता स्व अभि बेहरा उम्र 39 वर्ष निवासी इंदिरा नगर थाना रामनगर से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, नगदी 1175 जप्त कर अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक अन्य प्रकरण में आरोपी विमलेश वर्मन पिता भवानी प्रसाद वर्मन उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 चर्च के पास थाना रामनगर को साइडिंग तिराहा राजनगर में लोगो से रुपए पैसे का दाँव लगाकर अंकों की सट्टा पर्ची लिखते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, नगदी 510/- जप्त कर अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, स उ नि उमेश तिवारी, प्रधान आर 89 अमित पटेल, आर. 389 मनोज, आर. 529 अनुराग सिंह की भूमिका रही।


