आपराधिक छवि से मुक्त कार्यकर्ता होगा अनूपपुर जिला अध्यक्ष

आपराधिक छवि से मुक्त कार्यकर्ता होगा अनूपपुर जिला अध्यक्ष
अनूपपुर।
जिला भाजपा अनूपपुर के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है। मध्य प्रदेश भाजपा में जिला अध्यक्षों को लेकर दो दिनों तक बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जम कर चर्चा में रही। प्रदेश के हर जिले से भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हफ्ते भर से भोपाल में टिके रहे और यही प्लानिंग करते रहे कि किसी तरह से उनकी जुगाड़ लग जाए। अब खबर है कि दो दिन तक चली भाजपा की बैठक में सूची लगभग तैयार हो गई है। तीन-तीन नाम के पैनल बनाने के बाद शुक्रवार को दिन भर अभिमत लेने का काम किया गया। पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पांडे और प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक शेजवलकर ने बैठक की और और एक बार फिर एक-एक नाम पर मंथन किया। सूची में उन्ही तीन-तीन नामों को शामिल किया गया है जो संगठन की पांच कसौटियों पर खरे उतरे हैं। पहला जातीय आधार, दूसरा क्षेत्रीय, तीसरा किस वर्ग से है, चैथा उम्र और पांचवा पार्टी के खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई काम न किया हो। गुरुवार को जिन जिलों से जिला अध्यक्ष के दावेदारों के खिलाफ शिकायत आई थी, उन्हे भी क्रास चेक किया गया। तमाम फैक्टर और क्राइटेरिया चेक करने के बाद शाम तक सभी 60 जिलों की सूची तैयार करके लिफाफा बंद कर दी गई है। अब सूची को दिल्ली भेजा जाएगा और वहां से मुहर लगने के बाद सोमवार तक लिष्ट जारी कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *