राजगढ़ के माचलपुर में हिरण का शिकार:घर के फ्रिज में रखा था मांस, सिर और पैर बोरे में भरकर रखे

राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को वन्यजीव हिरण के शिकार का मामला सामने आया। ग्राम भगोरा निवासी 41 वर्षीय लुकमान मंसूरी के घर पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को उसके घर से हिरण का ताजा मांस, औजार और अवशेष बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फ्रिज में रखा था मांस, सिर-पैर बोरी में छिपाए 29 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे माचलपुर पुलिस और वन विभाग की टीम सूचना के आधार पर आरोपी के घर पहुंची। सुबह मुखबिर ने बताया था कि लुकमान ने हिरण का शिकार कर उसके हिस्से घर में छिपा रखे हैं। घर की तलाशी में टीम ने सबसे पहले फ्रिज खोला, जिसमें हिरण जैसा दिखने वाला ताजा कटा मांस रखा हुआ था। बरामदे में रखी पीली बोरी खोलने पर हिरण का कटा हुआ सिर और चार पैर मिले। पास में पड़ा लकड़ी का भारी गट्टा खून और बालों से सना था, जिससे स्पष्ट हुआ कि हिरण को वहीं काटा गया था। घर से एक कुल्हाड़ी, बड़ा तेज चाकू, तसला, थाली और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।फर्श और बर्तनों पर भी ताज़ा काटने के निशान थे।टीम ने मौके पर ही पंचनामा बनाया और सभी अवशेष व हथियार जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी का बयान वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवकुमार चौहान ने बताया—“घर में प्रवेश करते ही फ्रिज में रखा ताज़ा मांस मिला। बरामदे की बोरी में सिर और पैर थे। काटने के औज़ार और खून के निशान साफ दिखा रहे थे कि हिरण को घर में ही काटा गया था।” थाना प्रभारी (टीआई) की बाइट माचलपुर थाना प्रभारी ने कहा—“हिरण का शिकार गंभीर अपराध है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी के घर से पक्के सबूत मिले हैं। अवशेष और हथियार जब्त कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यदि और लोग शामिल पाए जाते हैं, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *