शराब पीकर शिक्षक बोला; बीआरसी को जूते से मारूंगा:तीन दिन पहले ही जेडी ने किया था बहाल, पहले भी 2 बार हो चुका निलंबित

सतना जिले के मझगवां ब्लॉक के पछीत माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। 2 महीने के निलंबन के बाद 26 नवंबर 2025 को बहाल हुए पुष्पेन्द्र का एक वीडियो 29 नवंबर 2025 की शाम वायरल हुआ। वीडियो में वह शराब पीकर स्कूल पहुंचे और स्टाफ के सामने डींगे हांकते हुए कहते दिखे कि “इस बार बीआरसी को जूते मारूंगा।” दो बार निलंबित हो चुका शिक्षक
पुष्पेन्द्र सिंह पर पिछली बार भी इसी तरह का आरोप था। शराब पीकर स्कूल पहुंचने पर बीआरसी ने जांच प्रतिवेदन तैयार किया था, जिसके आधार पर जेडी रीवा ने उन्हें निलंबित किया था। पहली बार उनका निलंबन 4 सितंबर 2025 को निर्वाचन कार्य के दौरान शराब पीकर अभद्रता करने के कारण हुआ था। इसके बाद वे माध्यमिक शाला बरहठा और फिर माध्यमिक शाला तुर्रा में भी इसी तरह की हरकतों के कारण निलंबित किए जा चुके हैं। अब पछीत विद्यालय में उन्होंने वही व्यवहार दोहराया है। वीडियो में जूता मारने की बात कही
वीडियो में देखा गया कि पुष्पेन्द्र सिंह कुर्सी पर बैठकर अपनी बहाली की कहानी स्टाफ को सुना रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वह शराब नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर बीआरसी कुछ करेगा तो इस बार जूता भी मारेंगे। इस पूरे मामले की जांच गौहानी संकुल के प्राचार्य उपेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, पुष्पेन्द्र सिंह के इस व्यवहार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *