अमृतसर में 50 लाख वसूलने वाले रैकेट का भंडाफोड़:भाभी मास्टरमाइंड, दुबई से लिंक का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर जिला पुलिस ने रिश्तेदारी का सहारा लेकर चल रहे एक बड़े जबरी वसूली गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान मालिक से 50 लाख रुपए की वसूली मांगने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना वेरका में दर्ज एफआईआर के आधार पर खोला गया था। दुबई से आ रही थीं धमकी की कॉल आलम विजय सिंह, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, अमृतसर ने बताया केजी पुलिस जांच में सामने आया कि वसूली के लिए दुबई की सिम से धमकी की कॉल की जा रही थीं। पहला खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदू और जसलीन कौर को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि धमकी देने के लिए हरजिंदर के पास मौजूद दुबई सिम का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि भारत में बैठी जसलीन कौर उसी नंबर पर वॉट्सऐप चला रही थी, ताकि लगातार संपर्क बना रहे। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का ही रिश्तेदार जसप्रीत सिंह उर्फ बाबा भी गिरोह में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी बहन को भी काबू कर लिया गया। शिकायतकर्ता की भाभी ही मास्टरमाइंड जांच ने सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब लिया जब यह सामने आया कि पूरे रैकेट की मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता के साले की बीवी संदीप कौर थी। उसे यह जानकारी थी कि शिकायतकर्ता के परिवार ने हाल ही में जमीन बेची है और पैसे घर पर ही रखे हुए हैं। इसी लालच में उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर 50 लाख रुपए की वसूली का पूरा प्लान तैयार किया। पुलिस के मुताबिक दुबई में रहने वाला विशाल नामक युवक गिरोह का मुख्य विदेशी संपर्क था, जो हरजिंदर और जसप्रीत के बीच संवाद का प्रमुख माध्यम था। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह के अनुसार, गिरोह के चारों मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब पुलिस बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है। दुबई से जुड़े आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *