श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंड शुरू:न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री पर पहुंचा, दिन में भी हो रही ठिठुरन

उत्तर भारत की सर्द हवाओं ने अब राजस्थान के बॉर्डर जिले श्रीगंगानगर को अपनी चपेट में ले लिया है। बीते तीन दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम 10.1 डिग्री और अधिकतम 24.9 डिग्री रिकार्ड किया गया था। किसानों के लिए वरदान बनी ठंड गेहूं, सरसों, चना और जौ की फसलों के लिए यह ठंड किसी संजीवनी से कम नहीं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है जितनी ज्यादा सर्दी पड़ेगी, फसलें उतनी ही दमदार होंगी। ठंडक से फसलों में उत्पादन बढ़ेगा। अगले 4-5 दिन और सर्द होंगे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तरी हवाओं का दौर और तेज होगा। 2 से 4 दिसंबर तक शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक जा सकता है। बीकानेर संभाग के जिलों में भी अधिकतम-न्यूनतम दोनों तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *