जालोर में 4 दिसंबर तक मतदाता सूची जमा करें:13.42 लाख गणना फॉर्म डिजिटाइज; भीनमाल-जसवंतपुरा AERO को मिला सम्मान

जालोर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच भीनमाल और जसवंतपुरा एईआरओ क्षेत्रों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जिले में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज कराई है, जबकि पात्र मतदाताओं से 4 दिसंबर तक प्रपत्र जमा कराने की अपील की गई है। जालोर में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन तेज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गवांडे के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन जारी है। पात्र मतदाताओं से कहा गया है कि वे भरे हुए परिगणना प्रपत्र 4 दिसंबर से पहले बीएलओ को अनिवार्य रूप से जमा करवा दें। निर्वाचन विभाग के अनुसार 28 और 29 नवंबर को चालू कार्य में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। 28 नवंबर तक कुल 13,12,580 प्रपत्र (86.18%) डिजिटाइज किए जा चुके थे, जो 29 नवंबर तक बढ़कर 13,42,456 (88.14%) हो गए। 2 एईआरओ क्षेत्रों ने पूरा किया 100% लक्ष्य नए अपडेट अनुसार भीनमाल और जसवंतपुरा एईआरओ क्षेत्रों ने डिजिटलाइजेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि जिले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।अन्य क्षेत्रों में भी कार्य तेजी से चल रहा है और जिला प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही सभी स्थानों पर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। 2026 की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गवांडे ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य 2026 की मतदाता सूची को पूर्ण, सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके लिए बीएलओ, ईआरओ और फील्ड टीमों द्वारा व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी योग्य नागरिकों से अपील की कि वे समय पर परिगणना प्रपत्र जमा कर मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करें। विधानसभा के अनुसार हुआ कार्य

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *