छत्तीसगढ़ के धमतरी में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी महुआ शराब को पॉलीथिन के पैकेट बनाकर बेच रहे थे। जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम को टोल फ्री नंबर पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली में जय सिंह (23) पिता हीरालाल के निवास पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान जय सिंह के घर से 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी जय सिंह और सह-आरोपी धनराज नेताम को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59-क के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


