आरयू : वीसी गए अवकाश पर, डीएसडब्ल्यू को प्रभार

रांची|रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह अवकाश पर चले गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार वे 5 दिसंबर तक अवकाश पर रहेंगे। कुलपति के अवकाश अवधि में डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर सुदेश कुमार साहू को कुलपति का प्रभार सौंपा गया है। कुलपति पिछले दो सप्ताह से शहीद चौक स्थित रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय नहीं पहुंचे हैं। उनकी गैरमौजूदगी से विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। मुख्यालय की स्थिति यह है कि अधिकांश अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *