चंबा में तीसरी बार लापता हुई नाबालिग लड़की:पिता ने युवक पर भगा ले जाने का शक जताया;दोनों का नहीं लगा सुराग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। चुराह तहसील के खल्ली गांव की 16 वर्षीय लड़की घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने गांव रेलरा निवासी जावेद पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने बताया कि यह तीसरी बार है जब उनकी बेटी घर से लापता हुई है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पहली प्राथमिकी 7 अप्रैल 2025 को दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर माता-पिता के हवाले किया था। दूसरी बार 1 जुलाई 2025 को लड़की फिर से गायब हुई थी। उस समय भी पुलिस ने उसे तलाश कर बाल कल्याण अधिकारी चंबा के समक्ष पेश किया था, जहां से उसे दोबारा परिवार को सौंपा गया था। तीसरी बार फिर गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश
अब तीसरी बार लड़की के गायब होने पर परिजनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा, जिला बाल कल्याण समिति और थाना तीसा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसा पुलिस की कार्रवाई जारी
थाना तीसा पुलिस ने बताया कि नाबालिग की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी जावेद की भी तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही लड़की को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *