बांसवाड़ा में बाइक सवार को क्रेन ने टक्कर मारी:ड्यूटी से लौट रहा था, पैर में गंभीर चोट; उदयपुर रेफर किया

बांसवाड़ा उदयपुर मार्ग के इसरवाला गांव के पास एक शनिवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक क्रेन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। क्रेन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक के पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। ​परिजन घायल युवक को निजी वाहन से तुरंत महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल लेकर आए। घायल युवक की पहचान मोहित पुत्र दिनेश निवासी रोहिड़ा के रूप में हुई है। ड्यूटी कर घर लौट रहा था ​परिजनों ने बताया कि मोहित मोरडी मिल में काम खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था। रास्ते में इसरवाला गांव के पास क्रेन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। मोहित के पैर पर गंभीर चोट लगी। ​एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहित का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे शनिवार देर रात उसे उपचार के लिए उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *