भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार कार की टक्कर:यू-टर्न ले रही थी कार, बुजुर्ग सहित दो घायल, आरोपी चालक फरार; एफआईआर दर्ज

भोपाल के कोलार क्षेत्र के महाबली नगर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रधान आरक्षक अनुरोध राजपूत के अनुसार तेज रफ्तार कार एमपी04-YD-5902 ने महाबली नगर गेट के पास यू-टर्न ले रही कार को सामने से टक्कर मारी है। शिकायतकर्ता अनंत प्रधान ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। घायल हुए लोग हादसे में अनंत प्रधान के ससुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अनंत और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच जारी कोलार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *