अशोकनगर में गीता जयंती पर सामूहिक गीता पाठ:सोमवार को जिला स्तर पर 1100, तहसील में 500 विद्यार्थी करेंगे पाठ

अशोकनगर में सोमवार 1 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला स्तर पर 1100 विद्यार्थी सामूहिक गीता पाठ में शामिल होंगे। श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय और विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और विश्वगीताप्रतिष्ठानम् द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला स्तर पर 1100 विद्यार्थी और गीता प्रेमी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। वहीं, तहसील स्तर पर मुंगावली, चंदेरी, बहादुरपुर, शाडोरा, नईसराय, ईसागढ़ और पिपरई में प्रत्येक स्थान पर 500-500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सभी प्रतिभागी मिलकर श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय (पुरुषोत्तम योग) का सामूहिक पाठ करेंगे। जिला स्तर पर यह आयोजन स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल , अशोकनगर में होगा। तहसील स्तर पर मुंगावली, चंदेरी, बहादुरपुर, शाडोरा, नईसराय, ईसागढ़ के शासकीय कन्या, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिपरई में सांदीपनि सीएम राइस विद्यालय में आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, शासकीय महाविद्यालय पिपरई और जिला जेल अशोकनगर में भी सामूहिक स्वाध्याय का आयोजन किया जाएगा। विश्वगीताप्रतिष्ठानम् द्वारा गीता के 15वें अध्याय के सुचारु अभ्यास हेतु सभी विद्यालयों में प्रतिनिधि भेजे गए हैं, जो विद्यार्थियों को पाठ का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों को कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *