बेटी को परेशान कर रहा युवक; पिता ने खाया जहर:पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

शिवपुरी में एक व्यक्ति ने पुलिस की कथित लापरवाही से परेशान होकर शनिवार शाम जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने एसडीओपी के सामने ही फिजिकल थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरकेपुरम हाउसिंग बोर्ड निवासी राम नारायण कुशवाह, जो सर्विस सेंटर चलाते हैं, ने बताया कि उनकी बेटी इंदौर में पढ़ाई करती है। वहां एक अज्ञात युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था और घर पर अजीब-अजीब पत्र भेज रहा था। इस बारे में राम नारायण ने महीनों पहले फिजिकल थाना में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही
उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ता गया और मजबूरी में उन्होंने जहर पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया मेडिकल कॉलेज पहुँचे। पीड़ित ने उनके सामने भी आरोप दोहराए कि वह कई महीनों से थाने के चक्कर लगा रहे थे, फिर भी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम कथा की ड्यूटी के कारण वह कई दिनों से व्यस्त थीं। भदौरिया के अनुसार अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एसआई भावना राठौर को जांच सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *