वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन में दौड़े 15,000 रनर्स:महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं मौजूद, 1 लाख बच्चों को मिलेगा पोषण पैकेट

वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन (वीपीसीएचएम) के 10वें संस्करण का रविवार को भव्य आयोजन हुआ, जिसने न सिर्फ फिटनेस और स्पोर्ट्स स्पिरिट का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक उद्देश्य रन फॉर जीरो हंगर को भी सशक्त संदेश के साथ आगे बढ़ाया। 15,000 से अधिक धावकों ने मैराथन में भाग लेते हुए वेदांता के अभियान का समर्थन किया, जिसके तहत नंद घर के बच्चों के लिए 1 लाख पोषण पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एवं वीपीसीएचएम 2025 की इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर हरमनप्रीत कौर ने जगतपुरा स्थित एनआरआई चौराहा, महल रोड से मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन अब एक स्पोर्ट्स इवेंट से आगे बढ़कर एक जन-आंदोलन बन चुकी है। हर कदम एक बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए योगदान है। हमारा लक्ष्य राजस्थान में 25,000 नंद घर स्थापित करना है। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हजारों लोगों को फिटनेस के साथ समाज के लिए दौड़ते देखना बेहद प्रेरणादायक है। खेल जब सामाजिक बदलाव का माध्यम बनता है, तब उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। विजेताओं का सम्मान मैराथन में तीन कैटेगरी आयोजित की गईं। इसमें 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी कूल रन और 5 किमी ड्रीम रन शामिल रही। हर प्रतिभागी को फिनिशर मेडल प्रदान किया गया, जो हिंदुस्तान जिंक द्वारा निर्मित शुद्ध जिंक से बनाया गया था। 21 किमी पुरुष वर्ग 21 किमी महिला वर्ग 10 किमी पुरुष वर्ग 10 किमी महिला वर्ग रेस से पहले मिनी-मैराथन भी आयोजित जयपुर और बाड़मेर में मिनी-मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों के साथ भारतीय स्प्रिंट एथलीट सूफिया सूफी और वेदांता पीजी गर्ल्स कॉलेज, रींगस की छात्राओं ने भी भाग लिया। वेदांता देशभर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स को समर्थन दे रहा है, जिनमें वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, उदयपुर जिंक सिटी हाफ मैराथन, टूर डी थार सहित अन्य मैराथन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *