फाजिल्का में स्कूटी पर फॉर्च्यूनर-थार के नंबर मिले:वीडियो वायरल, DSP ने सिटी पुलिस को जांच के आदेश दिए

जलालाबाद शहर में एक दो नंबरों वाली स्कूटी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल एक व्यक्ति द्वारा शहर के बाजार में काले रंग की स्कूटी लाई गई। जिस पर नजर पड़ी तो देखा कि स्कूटी के आगे नंबर जलालाबाद का है। जबकि पीछे वाली प्लेट पर पंजाब के मानसा का नंबर लगा हुआ है। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। मामला जलालाबाद के डीएसपी के पास पहुंचा तो डीएसपी ने सिटी पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए है । एक स्कूटी, दो नंबर प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर जलालाबाद के बाजार में आया। जिस स्कूटी के आगे लगी नंबर प्लेट पर PB 61E 0006 और स्कूटी के पीछे लगी नंबर प्लेट पर PB 31Y 5911 नंबर लगा हुआ था। किसी शख्स की नजर इस स्कूटी पर पड़ी तो वह हैरान हो गया कि एक स्कूटी पर दो विभिन्न शहरों के नंबर कैसे हो सकते हैं। हैरानी तब हुई जब पता चला कि स्कूटी पर लगे हुए नंबर फॉर्च्यूनर और थार गाड़ी के हैं। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जलालाबाद से डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि विभिन्न नंबर लगे इस स्कूटी की जांच करते हुए बनती कानूनी कार्रवाई करने के लिए जलालाबाद सिटी पुलिस को आदेश जारी कर दिए गए हैं। ताकि जांच पड़ताल के दौरान सच्चाई सामने लाई जा सके ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *