भरतपुर में थार के स्टेपनी-टायर चुराने क्रेटा से आए बदमाश:गाड़ियों को ईंटों पर खड़ा कर गए; CCTV में SUV से जाते नजर आए

भरतपुर में चोरों ने रात के अंधेरे में दो थार गाड़ियों के टायर और स्टेपनी उड़ा लिए। दूसरी ओर, सीसीटीवी फुटेज में एक क्रेटा कार दिखी, जिससे साफ है कि चोर उसी से आए थे। गाड़ियां घर के बाहर खड़ी थीं और सुबह मालिकों के उठते ही चोरी का पूरा खुलासा हुआ। घर के बाहर खड़ी थी 2 थार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रंजीत नगर में विनीत और उनके पड़ोसी मनोज कुमार ने अपनी-अपनी थार गाड़ियां कल रात घर के बाहर खड़ी की थीं। रोज की तरह दोनों बेफिक्र होकर सो गए, लेकिन सुबह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दो टायर और स्टेपनी गायब सुबह उठकर विनीत ने देखा कि उनकी थार के पीछे के दोनों टायर गायब थे और गाड़ी ईंटों के सहारे खड़ी थी। साथ ही उनकी थार में लगी स्टेपनी भी चोर खोल ले गए थे। दूसरी ओर, मनोज की थार की भी स्टेपनी चोरी हो चुकी थी। क्रेटा से आए थे चोर विनीत और मनोज ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। रात करीब 1 बजे एक क्रेटा कार तेजी से निकलती दिखाई दी, जिससे दोनों ने अंदाजा लगाया कि चोर उसी गाड़ी में आए थे। फुटेज में संदिग्ध गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू दोनों पीड़ितों ने कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। चोरी जिस तरह से की गई, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काम पेशेवर चोर गिरोह का है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *