उमरिया कलेक्टर ने सुपर सीडर से की बुआई की शुरुआत:में दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य 34 हजार हेक्टेयर

उमरिया में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत उमरिया जिले में दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन और अपर कलेक्टर अभय सिंह रविवार को सीधे खेतों में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ट्रैक्टर पर बैठकर सुपर सीडर मशीन से सरसों की बुवाई की शुरुआत की और उन्नत फसल तकनीक का जायजा लिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष जिले में दलहन और तिलहन फसलों के रकबे को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले वर्ष तिलहन का लक्ष्य 9 हजार हेक्टेयर था, जिसे बढ़ाकर 12 हजार हेक्टेयर किया गया है। इसी तरह, दलहन फसलों का लक्ष्य 18 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 22 हजार हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। किसानों की लागत कम करने पर जोर कृषि विभाग के अधिकारी बद्री सिंह ने जानकारी दी कि किसानों को सुपर सीडर जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कम लागत में बेहतर गुणवत्ता वाली बुवाई सुनिश्चित करना और उत्पादकता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि जिले में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है। अधिकारियों की खेत में उपस्थिति से किसानों में आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के प्रति उत्साह देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *