डबल मर्डर का खुलासा, विवाहिता का पति गिरफ्तार:दोस्तों के साथ प्रेमिका को लेने आया था युवक, आरोपी ने हथियार से दोनों पर किए थे ताबड़तोड़ वार

बारां के धाकड़ खेड़ी गांव में डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने विवाहिता के पति को मामले में गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद ही महिला का पति फरार था। बुधवार रात को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। एडिशनल एसपी राजेश चौधरी ने बताया-1 जनवरी की रात को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पुलिस धाकड़खेड़ी गांव के गणेश मेवाड़ा (32) के घर पहुंची। जहां उसकी पत्नी रिंकी मेवाड़ा (30) का शव पड़ा हुआ था। वहीं एक अन्य युवक लहूलुहान हालत में नीचे पड़ा था। जिस पर एंबुलेंस की मदद से उसे अंता अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृत युवक की पहचान कोटा निवासी गौरव हाड़ा (20) के रुप में हुई। 2 जनवरी को गौरव के भाई प्रियांश ने रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के बाद से ही पति फरार था
पुलिस ने बताया-घटना के बाद से ही रिंकी का पति गणेश मौके से फरार था। पुलिस ने गणेश को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद आरोपी को शनिवार को उसके गांव के पास के ही बरडा में सरसों के खेत से पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में गणेश ने दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। 12 साल पहले हुई थी शादी
अंता थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया-गणेश ने पूछताछ में बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी श्योपुर निवासी रिंकी मेवाड़ा के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। मगर एक साल से रिंकी का कोटा निवासी गौरव (20) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव की रिश्तेदारी धाकड़खेड़ी गांव में ही थी। जहां वह आता जाता रहता था। रिंकी और गौरव दोनों गांव और कोटा में एक दूसरे से मिलते रहते थे। रिंकी को लेने आया था गौरव
गणेश ने बताया-गौरव कुछ दिनों से उसे धमकी दे रहा था कि वह उसकी पत्नी को अपने साथ रखेगा। बुधवार को गौरव ने उसे फोन किया और कहा कि वह रिंकी को लेने आ रहा है। इसके बाद गौरव अपने तीन दोस्त सूरज, ऋषि और कुनाल के साथ बाइक पर रात 12 बजे धाकड़खेड़ी गांव पहुंचा। इस दौरान गौरव के तीनों साथी गांव के बाहर की रुक गए। गौरव उन्हें बोलकर गया था कि मैं फोन करूं तो गणेश के घर आ जाना। गणेश ने पहले से बना रखा था प्लान
इस दौरान गणेश ने पहले ही उसे मारने का प्लान बना रखा था। इस दौरा गणेश ने गौरव से फोन करके कहा कि आपस का मामला है हम दोनों बैठकर बात करेंगे। गौरव जब घर के अंदर गया तो पहले से तैयार गणेश ने घर में रखी धारदार हथियार (खरपतवार काटने के औजार) से उसके सिर पर वार दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गया। इस दौरान रिंकी ने उसे बचाने की कोशिश की तो गणेश ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर ताबड़तोड़ हमले किए और मौके से फरार हो गया। इस दौरान जब कुछ देर तक गौरव नहीं आया और गांव के लोग बाहर निकलते हुए दिखे तो उसके तीनों दोस्त वहां से भागकर कोटा आ गए। इस दौरान उन्होंने अपने परिजनों को भी ये बात नहीं बताई। थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया-मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठन किया गया था। यह भी पढ़ें महिला और युवक का मर्डर,कमरे में खून से लथपथ मिले:सिर, गर्दन और कमर पर थे चोट के निशान; वारदात के बाद से पति फरार बारां में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक मकान में महिला और युवक खून से लथपथ मिले। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (यहां क्लिक करें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *