शराब तस्करी पर पुलिस की कार्यवाही:दूसरे राज्य से सड़क के रास्ते छत्तीसगढ़ ला रहे थे अवैध शराब, पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर पकड़ा

थाना नंदिनी नगर पुलिस ने शनिवार देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी देशी शराब, एक पुराना टाटा सफारी वाहन, चार मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 4,74,500 रुपए की मशरूका जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 29 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी होते हुए पड़ोसी राज्य से पुराना टाटा सफारी वाहन क्रमांक अज्ञात में बड़ी मात्रा में अवैध शराब नंदिनी नगर लाए जाने वाली है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में नंदिनी नगर पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन की ली तलाशी
कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन के भीतर 28 पेटी देसी शराब पाई गई, जिसकी कीमत 1,34,400 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से नरेश कुर्रे, लवकेश उर्फ बबलू, आर्यन कुमार लहरे और प्रभू बारले को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को दीगर राज्य से लाकर यहां खपाने की योजना स्वीकार की। पुलिस ने जब्त किया 4 लाख से ज्यादा का सामान
पुलिस ने शराब के साथ आरोपियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही पुरानी टाटा सफारी वाहन जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए है, चार स्मार्टफोन (कुल 25,000 रुपए) तथा 15,100 रुपए नगद भी जब्त किए। सभी जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4,74,500 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *