टीकाराम जूली का 45वां जन्मदिन गौशाला में मनाया:विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में गायों को चारा खिलाकर केक काटा

झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली का 45वां जन्मदिन मनाया गया। यह आयोजन खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में चांदखेड़ी स्थित कृष्णानंद गौशाला में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर गोशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। इसके साथ ही, गाड़िया लुहार और एससी बस्ती के बच्चों व महिलाओं के बीच केक काटकर टीकाराम जूली के सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश के आमजन की आवाज को विधानसभा सदन के पटल पर प्रखरता से रखते हैं। वे सरकार को जनमानस के प्रति अपने कर्तव्य का बोध कराते हैं और सरकार के रवैये पर नकेल कसने का काम करते हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवराज सिंह गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल मीणा, पूर्व सरपंच ललित राठौर, जनपद अमरलाल जादम, मोहनलाल मेहता, ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, पूर्व उपसरपंच रिंकू गुर्जर, भेरूलाल मेहरा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमलता यादव, पूर्व जनपद सत्यनारायण कक्कड़, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुफद्दल बोहरा, पूर्व नगर अध्यक्ष हकीम बोहरा, युंका पूर्व नगर अध्यक्ष तालिब बोहरा, पूर्व एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पोरवाल, सुनील मीणा, मोहनलाल सालोदिया और जगदीश मेहता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *