सीहोर की शाहगंज पुलिस ने रविवार को एक वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप था। यह घटना पिछले साल 29 अगस्त को हुई थी। जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2024 को शाहगंज थाने में एक फरियादिया ने सूचना दी थी कि रात लगभग 2 बजे आरोपी गोलू धोसले ने उसके घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में घर का मुख्य गेट और अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था, जिससे लगभग 4-5 हजार रुपए का नुकसान हुआ था। पीड़ित की रिपोर्ट पर शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 जी के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी गोलू धोसले फरार चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।


