धौलपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध हथियार, बजरी खनन, जुआ और नशे में वाहन चलाने के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 315 बोर के देसी कट्टे के साथ आरोपी मोहन कुशवाहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात की योजना बना रहा था। बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीम ने बजरी से भरे ट्रक को जब्त किया और उसके चालक हरवीर (निवासी ठेकुली मानपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि चंबल से अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी। पुरानी सराय में जुआ खिलाने वाले पकड़े पुरानी सराय में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 4 हजार रुपए की जुआ राशि जब्त की गई। 11 नशे में ड्राइवर गिरफ्तार नशे में वाहन चलाने वालों पर चलाए गए अभियान में 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिए चलाया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर गठित टीमों द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी अपराध और अवैध गतिविधियों पर इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।


