रीवा के गुढ़ कस्बे के वार्ड 15 में नवविवाहिता नेहा पटेल का शव उसके ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नेहा की शादी 5 मई 2025 को रंजीत पटेल से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही नेहा दहेज को लेकर प्रताड़ित हो रही थी। कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद नेहा को मायके वाले अपने साथ ले गए थे, लेकिन बाद में पति ने उसे वापस अपने घर ले आया। भाई बोलना- मारने के बाद मैसेज किया
28 तारीख की रात फिर से दहेज को लेकर विवाद हुआ और अगले दिन सुबह नेहा अपने कमरे में मृत पाई गई। मृतका के भाई शेर बहादुर के अनुसार, 29 तारीख की सुबह उन्हें पति रंजीत की ओर से एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था कि “नेहा को मैंने मार दिया है, आकर उसका शव ले जाओ।” पहुंचे तो कमरे में शव मिला
परिवार ने जैसे ही संदेश देखा, वे गुढ़ पहुंचे और कमरे में नेहा का शव देखा। परिजनों का आरोप है कि रंजीत ने गमछे से गला घोंटकर हत्या की है। गुढ़ पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। वहीं, मृतक की मां सरोज पटेल ने चेतावनी दी कि अगर मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।


